ED Raid : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर ताबड़तोड़ ईडी का छापा, इससे जुड़ा है मामला…

ED Raid – Garhwa : झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, युवा विकास एवं पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम ने सुबह करीब 9:30 बजे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा के कल्याणपुर में स्थित आवास पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने गढ़वा के साथ-साथ राजधानी रांची और चाईबासा स्थित उनके आवासों पर भी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह जांच केंद्र की जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के आलोक में की जा रही है।

ED Raid : वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर हो रही है छापेमारी

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करना है, जिसमें परियोजना की लागत में हेराफेरी और काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यह योजना ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके क्रियान्वयन में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं।

ये भी पढ़ें- Palamu Gangrape : पूजा पंडाल देखकर लौट रही दो नाबालिग के साथ गैंगरेप, 4 धराए… 

ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थक और स्थानीय जनता इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, ईडी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छापेमारी के पीछे नल-जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रमुख कारण माना जा रहा है।

गढ़वा से आकाश की रिपोर्ट—

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...