Ranchi : आज दिल्ली में हेमंत सोरेन ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 28 नवंबर को नई हेमंत सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे पर हूं।
ये भी पढे़ं-Breaking : हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी और मल्ल्किार्जुन खरगे से की मुलाकात, शपथ समारोह का दिया निमंत्रण…
इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है।
Breaking : आने वाले 5 सालों में और विकास के काम करेंगे हेमंत-केजरीवाल
वहीं पीएम मोदी से खास मुलाकात पर सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी तो बात शुरु होगी। ये महज एक शिष्टाचार मुलाकात थी। राज्य में नई सरकार के गठन कार्यक्रम के लिए मैने पीएम को आमंत्रित किया।
ये भी पढे़ं- Jharkhand Politics : इसी गुरूर का जवाब झारखंड ने दिया है, बीजेपी के आरोप पर जेएमएम का पलटवार
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में हेमंत सोरेन ने जिस तरह से विकास के काम किये हैं उसी प्रकार आने वाले और 5 साल में कई विकासशील और जनकल्याणकारी का काम करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में हमसब शामिल होंगे।
Highlights


