मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया जिले को दी 304 करोड़ की सौगात, 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

खगड़िया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में अरुण मध्य विद्यालय, खगड़िया के समीप नगर सुरक्षा बांध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण, कालीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खगड़िया नगर सुरक्षा बांध की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी अधिकारियों से जानकारी ली। इन योजनाओं में राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रॉसिंग पथ का निर्माण कार्य, अलौली प्रखंड में बागमती नदी पर गढ़ घाट के नजदीक उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण, महेशखूंट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जीएन बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण कार्य, गांधी इंटर हाई स्कूल, बेलदौर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, खगड़िया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य, खगड़िया नगर सुरक्षा बांध अंतर्गत तीन एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण कार्य एवं खगड़िया प्रखंड के रहीमपुर से खगड़िया बाईपास पथ तक बूढ़ी गंडक नदी पर पहुंच पथ सहित उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- इन सभी विकास योजनाओं का काम तय समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम तय समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं। इन सभी विकास कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। पथों एवं पुलों के बन जाने से यातायात सुगम हो जाएगा तथा समय और ईंधन की भी बचत होगी। खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या-39 में स्थित संसारपुर मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत कुल 1,245 परिवारों को दूसरी किस्त के रूप में चार करोड़ 98 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, खगड़िया का सांकेतिक चेक, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाभी आदि लाभुकों को प्रदान किया।

CM Khagria 1 22Scope News

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा- महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके द्वारा कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके द्वारा कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। इसके लिए हम सभी महिलाएं आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है। इससे हम सभी को काफी फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही हैं। बिहार के विकास में आप सभी का योगदान सराहनीय है। इसी प्रकार आप सभी आगे बढ़ते रहिए। आप सभी के हित में जो भी आवश्यकताएं होंगी राज्य सरकार उसे पूरा करेगी।

CM Khagria 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने 304 करोड़ की लागत से 319 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने खगड़िया के संसारपुर मैदान में खगड़िया जिला अंतर्गत 304 करोड़ रुपए की लागत से 319 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 261 करोड़ रुपए की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन तथा 43 करोड़ रुपए की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM Khagria 3 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा जिला के सहरसा स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

CM Khagria 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में खगड़िया नगर परिषद के वार्ड नंबर-39 में स्थित संसारपुर मैदान में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं व सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Khagria 5 22Scope News

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें।

CM Khagria 6 22Scope News

CM Khagria 7 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण सह खगड़िया जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी, विधायक रामचंद्र सदा, विधायक बबलू कुमार, विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, विधायक बाबू लाल शौर्य, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Khagria 8 22Scope News

CM Khagria 9 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा जिले को दी 512 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 70 योजनाओं का उद्घाटन

Highlights

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...

Chandil Murder Case: High Court ने फांसी की सजा रद्द की,...

सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया। तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं...