Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया पर हमला, माला के बहाने जड़ दिया थप्पड़

नई दिल्ली : लोकसभा का चुनाव चल रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उत्तरी पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला हुआ है। चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने माला पहनाने के दौरान कन्हैया कुमार पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद हंगामा मच गया।

बता दें कि यह घटना उत्तरी पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में हुई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला पार्षद छाया शर्मा के साथ भी बदसलूकी हुई है। महिला पार्षद ने पुलिस में शिकायत दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सब बीजेपी का करा धरा है। वहां से बीजेपी के उम्मीदवार सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनावी मैदान में हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक कन्हैया कुमार के करीब आता है और उन्हें पहले माला पहनाता है, इसके बाद उसने कन्हैया कुमार पर हमला कर दिया। हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया। आप पार्षद छाया शर्मा ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि करीब शाम चार बजे सत्यनारायण भवन पार्षद कार्यालय चौथा पुश्ता करतार नगर में मीटिंग के बाद करीब सात से आठ लोग आए और उनमें से दो लोग हथियारबंद बिल्डिंग के अंदर घुसकर कन्हैया कुमार को माला पहनाई और जोर से थप्पड़ मार दिया।

यह भी पढ़े : MP मनोज तिवारी की बढ़ी मुश्किलें, दायर हुआ परिवाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!