पटना : जाति आधारित गणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कुल नौ दलों के सदस्य भाग ले रह हैं। सीएम नीतीश के अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, हम प्रमुख जीतन राम मांझी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता भाजपा नेता हरि साहनी, माले के विधायक महबूब आलम, एमआईएम के विधायक अख्तरुल इमाम और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद सहित कई और दल के नेता मौजूद हैं। बता दें कि बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट सोमवार को जारी की थी।
आफताब आलम की रिपोर्ट







