पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पटना में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह, परम श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की 100वीं जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद नड्डा बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पार्टी दफ्तर में भी नड्डा का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में तमाम बड़े नेता और भारी संख्या में बीजेपी पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में नारे लगाए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी के कंधे पर बैठकर चुनाव नहीं लड़ेगी। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसके बाद सांसद, एमएलसी और एमएलए के साथ अहम बैठक शुरू हो गयी है। जेपी नड्डा का एमपी, एमएलए और एमएलसी के साथ बैठक खत्म हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर नड्डा ने कई टिप्स दिए।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोर कमेटी की बैठक ले रहे हैं। बिहार प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक में बिहार के कई नेता शामिल हुए। यह बैठक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 40 सीट पर भाजपा की जीत का मंथन भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हो रही है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







