Breaking : नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पटना : बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक चल रही थी। जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल के नेता चुना गया। बैठक में 202 विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें एनडीए विधायक दल के नेता चुना गया। एनडीए विधायक दल के बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रस्ताव रखा जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। जदयू के विजेंद्र यादव और एलजीपी आर के नेता राजू तिवारी ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

नीतीश ने राज्यपाल से मिलकर सौंपा इस्तीफा

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। एनडीए घटक दलों के नेताओं ने नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार के समर्थन के नाम का पत्र गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया है।

नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे

एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। वह राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और चिराग पासवान सहित एनडीए के कई बडे़ नेता राजभवन पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार…

लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन...

ONGC Bokaro ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, 15 जुलाई तक चलेंगे...

Bokaro News: एसेट मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा ने मंगलवार को ONGC CBM एसेट, बोकारो में 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक चलने वाले...

BJP कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान...