पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर आवास पर पहुंचे। सबसे पहले अपने नेता स्व. सुशील मोदी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशील कुमार मोदी के परिवार के सभी सदस्यों को नमन किया। बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के पत्नी ज्योत्सना मोदी से मुलाकात कर बातचीत की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भाजपा के लोकप्रिय नेता सुशील कुमार मोदी की कमी बिहार में पार्टी के हर कार्यकर्ता को महसूस हो रही है। आज पटना आने के बाद उन्हें याद कर मेरा मन भी बहुत भावुक है। यहां उनके परिवारजनों से मिलकर दुख-दर्द को साझा किया।
यह भी पढ़े : Breaking : 2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे PM मोदी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


