Breaking: रवींद्र जडेजा की राजनीति में एंट्री, बीजेपी में हुए शामिल

Desk. भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की राजनीति में एंट्री हो गयी है। वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए हैं। इसकी जानकारी भाजपा विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। अपने पोस्ट में रिवाबा ने बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ अपनी और अपने पति की तस्वीरें भी साझा की हैं।

रवींद्र जडेजा की राजनीति में एंट्री

बता दें कि, सदस्यता अभियान की शुरुआत हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी, जिन्होंने 2 सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण किया था। रिवाबा 2019 में भाजपा में शामिल हुई थी और 2022 में पार्टी ने उन्हें जामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने AAP उम्मीदवार करशनभाई करमुर को हराकर इस सीट पर विजयी हुईं थी।

वहीं 35 वर्षीय रवींद्र जडेजा ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप 2024 जीत के बाद टी20ई से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांंकि उन्होंने वनडे और टेस्ट से संन्यास नहीं लिया। इस फॉर्मेट में अभी भी वे भारत के लिए खेल रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!