Breaking: जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान हुआ लापता, मचा हड़कंप

जमशेदपुर. बड़ी खबर जमशेदपुर से आ रही है। जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद एक ट्रेनी विमान  लापता हो गया है। इसकी तलाश की जा रही है। वहीं घटना से आसपास में हड़कंप मच गया।

जमशेदपुर में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार, कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनी विमान अचानक लापता हो गया है। उस पर दो पायलट सवार हैं, जिसमें एक ट्रेनी पायलट है।

जानकारी के मुताबिक, अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनी विमान दोपहर करीब एक बजे सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही उससे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क कट गया। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। ट्रेनी विमान का पता लगाया जा रहा है। सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर का प्रशासन लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

बोड़ाम थाना क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के आमदा पहाड़ी क्षेत्र में टू सीटर प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली। जहां गिरा, वह क्षेत्र गैर नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इस संबध में कोई पदाधिकारी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। सैंक्चुअरी के लोग जंगल में खोजबीन करने पहुंचे हैं। घटना दो बजे के आसपास की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्लेन जोरदार आवाज के साथ गिरा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img