जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों ने युवक को ताबड़तोड़ मारी गोली, मौके पर ही मौत

जमशेदपुर. जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। युवक की पहचान परसुडीह अंबेडकर नगर निवासी लोक नाथ ठाकुर उर्फ पुक्की के रूप में हुई है। घटना को अंजाम शाम को परसुडीह थाना अंतर्गत गदरा मुख्य मार्ग पर दिया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

जमशेदपुर में गोली मारकर युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, परसुडीह अंबेडकर नगर निवासी लोक नाथ ठाकुर उर्फ पुक्की दो माह पहले ही चाकूबाजी मामले में जेल से छुटकार आया था। आज शाम अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल से परसुडीह थाना अंतर्गत गदरा मुख्य मार्ग सामुदायिक भवन के सामने से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने परसुडीह पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। परसुडीह पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर चार से पांच खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश का यह मामला बताया जा रहा है।य़

मामले में सीटी डीएसपी सुधीर कुमार ने लोकनाथ ठाकुर मोटरसाइकिल से मुख्य मार्ग से जा रहा था, तभी अपराधियों ने उस पर फायरिंग की। उन्होंने बताया कि 4 से पांच खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अपराधियों द्वारा किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है और इस घटना के पीछे क्या कुछ मुख्य कारण है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि आखिर इस घटना के पीछे क्या कुछ मुख्य कारण था।

जमशेदपुर से लाला जुबिन की रिपोर्ट

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...