पटना : बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर भारत के स्टार क्रिकेटर व समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता-पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।

14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन IPL में मचा दिया था तहलका
आपको बता दें कि 14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।

यह भी पढ़े : आईपीएल में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली जिम्मेदारी, इस ट्रॉफी के लिए मिली जगह
यह भी देखें :
Highlights







