शादी के दूसरे दिन पति के हत्या के आरोप मे दुल्हन गिरफ्तार

गया: दुल्हन गिरफ्तार – बिहार के गया में शादी के दूसरे दिन बाद दूल्हे की हत्या मामले का पुलिस ने नई नवेली दुल्हन की गिरफ्तारी कर कांड का खुलासा किया गया है. नई नवेली दुल्हन ही अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ मिलकर अपने दुल्हे पति की हत्या कराने की साजिश रची थी। दुल्हे पति की हत्या के एक सप्ताह बाद अज्ञात व्यक्ति का शव आमस थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था।

जिसकी पहचान दुल्हन की मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के रूप में हुई। नई नवेली दुल्हन की मौसेरे बहनोई के साथ अवैध संबंध था। इसकी खुलासा एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर की है।

132 22Scope News

शादी के दूसरे दिन पति के हत्या के आरोप मे दुल्हन गिरफ्तार

एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र के लकड़ाही गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र अशोक कुमार की 29 मई की रात बरात गई थी जो 30 मई को वापस लौटी थी, उसके अगले दिन शाम में दोस्त का कॉल आने पर वह बाहर चला गया था, उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। पति की पूरी जानकारी नई नवेली दुल्हन मौसेरे बहनोई को दे रही थी और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के नहर किनारे शव को फेंक दिया गया था।

शादी के दूसरे दिन पति के हत्या के आरोप मे दुल्हन गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही जांच पड़ताल में जुट गई और गुरुआ थाना में कांड संख्या 270/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई. जिसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और सूचना के आधार पर छापामारी की कार्रवाई प्रारंभ की गई और कांड के अनुसंधान के क्रम में सूचना प्राप्त हुई की मृतक की पत्नी नई नवेली दुल्हन मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध है।

जिसके बाद आगे की अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा था, इसी दौरान आमस थाना क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति का एक शव बरामद हुआ जिसका पहचान उपेंद्र यादव, पिता रामदेव यादव, ग्राम जोगिया थाना गुरुआ का है।

जिसके पश्चात मृतक उपेंद्र यादव का पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया और इस संबंध में आमस थाना में यूडी कांड दर्ज की गई। अनुसंधान के क्रम में सूचना मिली थी कि मृतक की पत्नी नई नवेली दुल्हन का उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध था, जिसमें अनुसंधान में मृतक की पत्नी एवं उपेंद्र यादव के साथ संबंध का काफी साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर मृतक अशोक कुमार की नई नवेली दुल्हन पत्नी रेवती कुमारी से कड़ी पूछताछ की गई।

शादी के दूसरे दिन पति के हत्या के आरोप मे दुल्हन गिरफ्तार

पूछताछ में मौसेरे बहनोई के साथ मिलकर नई नवेली दुल्हन ने पति की धारदार हथियार से हत्या कराने में अपनी संलिप्तता को स्वीकारी है। दुल्हन ने बताई की शादी से पहले ही मेरे पति को मालूम हो गया था कि मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ मेरा अवैध संबंध है। जिसके बाद मौसेरे बहनोई के साथ मिलकर पति अशोक कुमार की शादी से पूर्व भी मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ मिलकर जान से मारने की साजिश की गई थी लेकिन उस वक्त बच गया था।

शादी के दूसरे दिन पति के हत्या के आरोप मे दुल्हन गिरफ्तार

लेकिन शादी होने के अगले दिन मौसेरे बहनोई के साथ मिलकर पति अशोक कुमार की हत्या किसी धारदार हथियार से सुनसान जगह पर ले जाकर करवा दी थी। इस घटना में जप्त किए गए मोबाइल का फोन का फॉरेंसिक जांच एवं बेहतर अनुसंधान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कांड में कई अन्य लोगों के भी संलिप्तता की बात आई है जिसे अनुसंधान जारी है। जल्द ही संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी कर सजा दिलायी जाएगी।

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...