सात फेरों से पहले ही भागी दुल्हन ,पिता की इज्जत बचने बाई छोटी बेटी लेकिन…

सात फेरों से पहले ही भागी दुल्हन ,पिता की इजत बचने बाई छोटी बेटी लेकिन...

लातेहार.हुटाप पंचायत में सात फेरे से पहले ही दुल्हन भाग गई,जिसके बाद विवाद बढ़ गया. गुरुवार रात लातेहार से बारात आयी थी, लेकिन वहां पहुंचने पर दूल्हा पक्ष को पता चला कि दूल्हन लापता हो गयी है. दुल्हन पक्ष की ओर से शादी की पूरी तैयारी की गयी थी. मंडल सज गया था. बारात भी पहुंच गयी थी.

बारातियों के लिए कई तरह के पकवान तैयार किये गये थे. दुल्हन को शादी के लिए मंडप पर ले जाना था. इसी बीच दुल्हन घर छोड़कर कहीं चली गयी.

भागी दुल्हन –

दुल्हन के लापता होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पिता की लाज बचाने छोटी बेटी सामने आयी लेकिन दुल्हन के गायब होने के बाद दोनों पक्ष में नोक-झोंक होने लगी. विवाद बढ़ गया.

इस बीच पिता की लाज बचाने दुल्हन की छोटी बहन उसी लड़के के साथ शादी को तैयार हो गयी, लेकिन दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ. शुक्रवार सुबह होते-होते विवाद और बढ़ गया. दुल्हा पक्ष शादी में हुए खर्च को लेकर अड़ा हुआ था.

भागी दुल्हन

Share with family and friends: