रामगढ में BSP तो इमामगंज में RJD है आगे, क्या हाल है चार विधानसभा सीटों का…

पटना: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का पहला रुझान सामने आ गया है। सुबह के एक घंटे के मतगणना के अनुसार इमामगंज विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती के बाद राजद के रौशन मांझी सबसे अधिक 13352 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी 11048 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि जन सुराज के जितेंद्र पासवान 9588 वोटों के साथ तीसरे नंबर है।

रामगढ विधानसभा सीट पर बसपा के सतीश यादव सबसे अधिक वोट 7531 के साथ आगे चल रहे हैं तो दूसरे नंबर पर 5128 वोट के साथ भाजपा के अशोक सिंह जबकि 2950 वोटों के साथ राजद के अजीत सिंह जबकि जन सुराज के सुशील कुमार सिंह 504 के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं।

बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू की मनोरमा देवी 7114 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 4721 वोट प्राप्त हुआ है जबकि जन सुराज के मोहम्मद अमजद 842 वोट के साथ चल रहे हैं।

तरारी विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा के विशाल प्रशांत 6034 सबसे आगे चल रहे हैं जबकि भाकपा माले के राजू यादव 5901 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और जन सुराज की किरण सिंह 628 वोट के साथ चल रही हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar By Election: चार सीटों पर त्रिकोणीय है मुकाबला, पहला रुझान आया सामने

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BSP BSP BSP

BSP

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img