आपसी विवाद में चली गोलियां एक किशोर घायल, PMCH में भर्ती

जहानाबाद : जहानाबाद के कडौना ओपी क्षेत्र के बुलाकी बीघा गांव में आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में एक किशोर को गोली लग गई जिससे किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों के द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि घायल किशोर का नाम सुजीत कुमार उम्र 14 वर्ष जो आठवीं कक्षा का छात्र है। किशोर शौच करने के लिए सड़क के किनारे गया था। तभी गांव के एक युवक ने इस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया जिसे कारण इस किशोर को पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

वहीं डॉक्टर का कहना है कि इस बालक की एक गोली पेट में लगी है जिसके कारण या बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गंभीर हालत देखते हुए इसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर परिजन का कहना है कि किसी से विवाद भी नहीं चल रहा था। लेकिन अचानक किस कारण से इस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

https://22scope.com/jehanabad-bullies-threatened-to-pick-up-the-girl-child-the-mother-left-the-school/

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img