बक्सर बहकावे में नहीं आएगा, कमल ही खिलाएगा – सम्राट

बक्सर : बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बक्सर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सनातन विरोधी अपनी मुंह की खाएंगे। आज देश बदल रहा है। भगवान वामन का जन्मस्थान, प्रभु श्रीराम की शिक्षा स्थली, महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि, बक्सर लोकसभा क्षेत्र के राजपुर विधानसभा में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश कुमार तिवारी के पक्ष में भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बक्सर बहकावे में नहीं आएगा, कमल ही खिलाएगा। बक्सर में खिला है, कमल ही खिलेगा।

GOAL Logo page 0001 25 22Scope News

सम्राट चौधरी दिनारा विधानसभा के दावथ में भी एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए, बिहार के लिए, बक्सर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जरूरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने एक-एक वोट से मोदी सरकार के 400 पार के विजय संकल्प को हमें पूर्ण कर दिखाना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 58 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन देश न मजबूत हुआ और नहीं कोई समयसीमा में विकास के कार्य हुए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में देश विकसित हुआ और आर्थिक रूप से भी मजबूत हुआ है।उपमुख्यमंत्री साफतौर पर कहा कि तपती गर्मी में भी आमजन का फिर एक बार मोदी सरकार के लिए उत्साह-उमंग देखने योग्य है। आज प्रधानमंत्री मोदी देश को और बिहार को श्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की ओर चल पड़े हैं।

यह भी पढ़े : रामकृपाल के लिए सम्राट चौधरी ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!