दिल्ली की विधानसभा में 27 को पेश होगी CAG रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क : दिल्ली की विधानसभा में 27 को पेश होगी CAG रिपोर्ट। दिल्ली की नई  सरकार ने 24 फरवरी से विधानसभा का नया सत्र बुलाने का ऐलान करने के साथ अब यह भी स्पष्ट कर दिया है कि  उसकी ओर से विधानसभा के चार दिवसीय सत्र में CAG रिपोर्ट कब पेश की जाएगी।

CM रेखा गुप्ता की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ‘दिल्ली विधानसभा का पहले सत्र में 24 फरवरी से को नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उसी क्रम में बीते 5 साल से लंबित CAG (कैग) की 14 रिपोर्ट को भी तय समय पर पेश किया जाएगा।’

बोलीं CM रेखा गुप्ता – सरकार ने शुरू किया काम

विधानसभा सत्र बुलाए जाने के साथ उसमें पेश होने वाले कैग रिपोर्ट की जानकारी साझा करते हुए शुक्रवार को दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही दिल्ली में बदलाव दिखेंगे।

…हम लोग काम करने के लिए आए हैं और काम करके रहेंगे। जो हमारा एजेंडा है, उसको पूरा करने के लिए एक भी दिन व्यर्थ नहीं गंवाएंगे। हमने जो जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

…हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है…। दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसले हुए हैं। दिल्ली की विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने की मंजूरी दी गई।

…पिछले 10 साल में दिल्ली ने आप सरकार का कुशासन देखा है। दिल्ली को कैसे बदहाल किया गया, यह देखा है, अब दिल्ली की जनता दिल्ली में काम देखेगी। यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए।

…AAP को (आम आदमी पार्टी को) हमें हर चीज बताने की ज़रूरत नहीं है। जब AAP का (आम आदमी पार्टी का) कार्यकाल था तो आपने किया।’

…हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है…। दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसले हुए हैं। दिल्ली की विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने की मंजूरी दी गई।

…पिछले 10 साल में दिल्ली ने आप सरकार का कुशासन देखा है। दिल्ली को कैसे बदहाल किया गया, यह देखा है, अब दिल्ली की जनता दिल्ली में काम देखेगी। यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए।

…AAP को (आम आदमी पार्टी को) हमें हर चीज बताने की ज़रूरत नहीं है। जब AAP का (आम आदमी पार्टी का) कार्यकाल था तो आपने किया।’

अपने दफ्तर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।
अपने दफ्तर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

दिल्ली की नई सरकार के मंत्रियों में बंटे विभाग एकनजर में…

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 6 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं।

प्रवेश वर्मा के पास लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले,गुरुद्वारा चुनाव, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी होगी। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।

प्रेसवार्ता करतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
प्रेसवार्ता करतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

शुक्रवार सुबह से ही एक्शन मोड में दिखीं CM रेखा गुप्ता…

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता शुक्रवार की सुबह से ही एक्शन मोड में दिखीं। CM रेखा गुप्ता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। दिल्ली में बीते गुरूवार को सत्ता संभालते ही CM रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई है।

भाजपा के चुनावी वादों और जनता के बीच पीएम मोदी की गारंटी वाली बातों को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी के क्रम में CM रेखा गुप्ता की एकशन मोड वाली क्रियाशीलता की चर्चा भी शुरू हो गई है। यह सिर्फ बातों में नहीं बल्कि तत्काल कामकाज के स्तर में बदलाव के साथ देखा और महसूस किया जाने लगा है।

दिल्ली वालों को बदले सत्ता की बयार में आ रही क्रियाशीलता वाली नई सोंधी खुशबू खूब भा रही है। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है। CM रेखा गुप्ता की दिनचर्या अब तक के दिल्ली की सत्ता संभालने वालों से जरा जुदा है। इस पर भी मीडिया और जनता की नजर है।

आज शुक्रवार की सुबह CM रेखा गुप्ता आमजन से मिलती-जुलती दिखीं। इसी क्रम में शालीमार बाग स्थित CM रेखा गुप्ता के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए एकत्र हुए। लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए। CM  रेखा गुप्ता ने लोगों से बातचीत भी की।

एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता
एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

सत्ता संभालने के अगले दिन शुक्रवार को दिल्ली की CM  रेखा गुप्ता ने जनता से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारियों को तलब किया ताकि उन विभागों की जनसरोकार वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को वह अपने तरीके से द्रुत गति से अमलीजामा पहनाने का काम शुरू करवा सकें।

यानि कि CM बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...