बकरी को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत, 4 लोग घायल

बांका : बांका में बकरी को बचाने में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने से कार चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार लोग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार होकर सभी लोग मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार के अंदर फंसे सभी लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया। घटना मंगलवार संध्या की है।

जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर एक बकरी को बचाने के क्रम में कर को नियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी की मौके पर ही कर के अंदर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं कार के अंदर फंसे चार अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव निवासी पंकज यादव अपनी पत्नी ममता देवी, मां लोको देवी, बहन संजू कुमारी और पथरगामा गांव निवासी रुचि कुमारी के साथ कार में सवार होकर धोरैया नवादा मुख्य पद के रास्ते योगिनी माता मंदिर में पूजा अर्चना को जा रहे थे। कार चालक के रूप में चंद्रशेखर यादव चला रहा था। धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर डेनवारा मोड़ के पास अचानक कर के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार कर वनियंत्रित होकर स्पीड में सड़क किनारे खाई में गिर गया। जिसे देखकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद लोगों द्वारा कर के अंदर फंसे सभी लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल। इस दौरान कार चालक चंद्रशेखर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस दोनों पहुंची। घटना की जानकारी मृतक को परिजनों को मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। धोरेया थाना अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी चार गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img