Rocky के घर पहुंची CBI की टीम, बंद घर का ताला तोड़ ली तलाशी

नालंदा: नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक का मामला नालंदा के नगरनौसा व थरथरी के बाद हिलसा से भी जुड़ गया है। रविवार को मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम हिलसा पहुंची। टीम में शामिल डीएसपी स्तर के अधिकारी व अन्य सदस्य थाने पहुंचे। कुछ देर तक थानाध्यक्ष से विचार-विमर्श करने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ रवाना हुई। सीबीआई की टीम सीधे गजेंद्रबिगहा गांव स्थित राकेश कुमार उर्फ Rocky के घर पहुंची। खोजबीन के क्रम में रॉकी नहीं मिला, उसके घर के दरवाजे पर ताला बंद था।

सीबीआई टीम के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने संबंधित वार्ड पार्षद को बुलाया। वार्ड पार्षद की मौजूदगी में ताला तोड़कर रॉकी के घर की गहन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम को क्या हाथ लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम पटना लौट गई। बताया गया कि नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो जाने का खुलासा पटना पुलिस ने परीक्षा के दिन ही किया था।

नीट परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद प्रश्न पत्र लीक को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो रहा है। इस बीच आर्थिक अपराध इकाई की टीम नगरनौसा और देवघर में छापेमारी कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले का नालंदा जिले से तार जुड़ गया, जिसमें कथित रूप से अहम भूमिका निभाने वाले संजीव मुखिया की खोजबीन तेजी से की जाने लगी है।

बिहार पुलिस की कार्रवाई में आ रहे तथ्य और छात्रों के बढ़ते विरोध के बीच केंद्र सरकार द्वारा मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया गया। जांच का जिम्मा संभालते ही सीबीआई की टीम मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है और उन सभी तथ्यों पर अध्ययन के बाद सभी लोगों के घरों पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गयी है, जिनमें से कुछ की गिरफ्तारी हुई।

कार्रवाई के तहत रविवार की देर शाम में सीबीआई की टीम मामले में रॉकी की तलाश करते हुए हिलसा पहुंची। हालांकि, सीबीआई की टीम को रॉकी तो हाथ नहीं लगा, लेकिन घर से क्या कुछ मिला इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई। बहरहाल, जो भी हो सीबीआई की दस्तक देने के साथ ही तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और वैसे लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं, जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऐसे धंधे में संकल्पित रहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda में बैठक में भाग लेने गए विधायक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Rocky Rocky Rocky Rocky

Rocky

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...

Asian Games 2026 Gold: झारखंड की 4 हॉकी बेटियों से मिले...

Asian Games 2026 Gold, रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की...