BPSC मेंबर अरुण भगत की पत्नी सरिता भगत से चेन स्नेचिंग, 5 गिरफ्तार

पटना : बीपीएससी मेंबर अरुण भगत की पत्नी सरिता भगत से चोरों ने चेन छिन ली है। घटना में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार हो गए हैं। चेन भी बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। 20 हजार में भाड़े पर बाइक हायर की थी। कई मामलो में गिरोह की थी संलिप्तता बतायी जा रही है।

राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते रविवार को सुबह लगभग BPSC मेंबर की पत्नी से चेन छीनने वाले दो शातिर अपराधियों के साथ कुल पांच बदमाशों रोहित उर्फ अल्लूआ, गुड्डू उर्फ पगला मुकेश रोहित और सोनू को शास्त्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उस बाइक को भी जब्त किया है। जिससे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।

सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों को गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा से गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले किराए पर बाइक लेने का खुलासा किया है। बताया जाता हैं सभी पूर्व में कई संगीन मामलों में आरोपी है और जेल जा चुके हैं।

घटना बीते 20 अगस्त का है जब बीपीएससी मेंबर डॉ. अरुण कुमार भगत अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दंपति के साथ चेन छीनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी तस्वीर CCTV कैमरे में क़ैद हो गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में संलिप्त अपराधियों के पास से दंपति से लुटे सोने की चेन को बरामद किया है!

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img