चंपई सोरेन बनाएंगे अपनी पार्टी, कर दिया ऐलान

सरायकेला. पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दिल्ली से लौटने के बाद अपने समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने ने कहा है कि सात दिनों में पूरी तस्वीरें साफ हो जाएगी। वहीं झारखंड में सियासी हलचल के बीच कल देर रात चंपई सोरेन दिल्ली से सरायकेला पहुंचे। यहां उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं।

चंपई सोरेन अपनी पार्टी बनाने का किया ऐलान

वहीं आज सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे। समर्थकों से बातचीत के बाद उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जाकर अपने समर्थकों से मुलाकात की। वहीं नयी पार्टी की घोषणा के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से उन्हें अपमानित किया जा रहा था, उसको बयां नहीं किया जा सकता। उनका गुस्सा सीधे पर सीएम हेमंत सोरेन को लेकर था।

इस घोषणा के बाद अब उनके भाजपा में शामिल होने के कयासों पर भी विराम लग गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक नयी पार्टी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि चंपई सोरेन पीछले कुछ दिनों से जेएमएम से नाराज चल रहे थे। इसको लेकर कायास लगया जा रहा था कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि अब अटकलों पर विराम लग गया है, उन्होने नयी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।

Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल...

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से 45 वर्षीय रसिका हेमरम की मौत हो गई। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-75 को...

Bokaro News: बोकारो में विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी...

 बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अनुपमा...

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...