लोहरदगा से चुनाव लड़ने की तैयारी में चमरा लिंडा

रांची: चमरा लिंडा बागी तेवर अपना सकते हैं.श्री लिंडा लोहरदगा से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें हैं.

गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है. इधर, कांग्रेस ने लोहरदगा से गठबंधन में सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने इस सीट से समीर उरांव को प्रत्याशी बनाया है. चमरा लिंडा के मैदान में उतरने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है.

चमरा लिंडा के लिए झामुमो लोहरदगा सीट के लिए हड़ा हुआ था इसके बाद भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी इस सीट से उतार दिया है. इस पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है, तो जीत की गारंटी भी ले.झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारा दावा कई कारणों से लोहरदागा पर था,लेकिन कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है इसके बाद भी झामुमो गठबंधन धर्म का पालन करेगा.

झामुमो के चमरा लिंडा द्वारा चुनाव लड़ने के लिए अड़े होने की बात पर उन्हों ने आगे कहा कि अगर कोई किसी अन्य पार्टी से या निर्दलीय मैदान में उतरता है, तो संगठन के संविधान के अनुसार उस पर काम किया जायेगा.

इधर पार्टी द्वारा चमरा लिंडा को मनाने के प्रयास तेज हो गये हैं. पार्टी के एक मंत्री को उन्हें मनाने की जिम्मेवारी दी गयी है.

Saffrn

Trending News

MLA से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन का भावुक पोस्ट,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है।...

अपराधियों का दुसाहस, युवक को घेर कर मारी गोली, गंभीर रूप...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे...

CM नीतीश MLC से तो नितिन नवीन ने MLA पद से...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश के साथ भारतीय जनाता पार्टी...

Bihar Politics Update: Nitish Kumar और Nitin Naveen का इस्तीफा, राज्यसभा...

 बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव, नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने सदस्यता से इस्तीफा दिया। राज्यसभा जाने की तैयारी, नए CM की चर्चा तेज।Bihar...

JMM का स्थापना दिवस आज, गिरीडीह में जुटेंगे कार्यकर्ता, CM होंगे...

Giridih: JMM और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का गढ़ कहा जाने वाला गिरिडीह आज झामुमो स्थापना का भव्य उत्सव मनाने जा रहा है। गिरिडीह...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img