चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

385
Advertisment

रांची: डुमरी विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी दल (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के गुंडे लगातार अपने विरोधी पार्टी एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। उक्त बातें गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहीं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां सरकार के दिशा निर्देश पर जनप्रतिनिधि के घरों में कारण छापेमारी कर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल के गुंडे एनडीए के घटक आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

गिरिडीह लोक सभा से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने इन मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को एक पत्र लिखा है जिसमें दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की बात कही गई है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल यानी झामुमो के लोग एनडीए के घटक आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को परेशान कर रहे हैं और इस कार्य में डुमरी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्ति अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी खुलकर सत्ताधारी पार्टी का सहयोग करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपने पत्र में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया कि वह इस पत्र के आलोक में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें, ताकि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी डर भय के मतदाता अपने मतों का उपयोग कर सके।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates