Pakur में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान, 66.30 प्रतिशत हुआ मतदान!

Pakur: झारखंड में आज नगर निकायचुनाव के लिए मतदान हुए। आम जनता से लेकर सीएम, राज्यपाल, विधायक,सांसद, नेताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी कड़ी में पाकुड़ में शांतिपूर्ण माहौल में 42 बूथों पर मतदान संपन्न हुए।  निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 42 बूथों में शाम 5 बजे तक 66.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं ने 67.61 प्रतिशत मतदान किया जबकि महिला मतदाताओं ने 65.01 प्रतिशत मतदान किया।

डीसी और एसपी ने चुनाव से जुड़े सभी कर्मियों का धन्यवाद दिया

बता दें इस दौरान बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीसी और एसपी ने चुनाव से जुड़े सभी कर्मियों का धन्यवाद दिया । सभी प्रत्याशी का किस्मत मत पेटी में कैद हो गया है और इसका नतीजा 27 फरवरी को  नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कई शहरों में हुए झड़प

पाकुड़ में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुए लेकिन आज कई शहरों से झड़प की खबरे भी आई इसमें धनबाद और रांची प्रमुख रहे। रांची और धनबाद के बूथों के बाहर वोटिंग के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प की खबरें सामने आई है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...