Thursday, July 3, 2025

Related Posts

रांची में बदला मौसम का मिजाज: कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, यलो अलर्ट जारी

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तीखी धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ हिस्सों में झमाझम...

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तीखी धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश ने राहत दी। हटिया, सिंह मोड़ और बिरसा चौक क्षेत्रों में दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि, शहर के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा। शाम होते-होते आसमान एक बार फिर साफ हो गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के पश्चिमी भाग — विशेष रूप से पलामू और गढ़वा को छोड़कर — अन्य क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में गर्म हवा और उमस बनी रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने हीट वेव की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
इधर, नगर निगम मानसून से पहले तैयारियों में जुट गया है। निगम के उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया कि मानसून पूर्व सभी बड़े खुले नालों की जल्द से जल्द सफाई की जाए। साथ ही निर्देश दिया गया कि खुले नालों को ढंका या घेराबंदी की जाए ताकि जलजमाव और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।