पटनाः तमिलनाडु के मदुरई सेंट्रल मंडल कारा में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढती जा रही है. बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने कांड संख्या 04/23 मामले में मनीष कश्य समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट समर्पित कर दिया है. आर्थिक अपराध इकाई के आरोप पत्र समर्पित करने के बाद कोर्ट ने 11 जुलाई को मनीष कश्यप को पेश करने का आदेश जारी किया है. आर्थिक अपराध इकाई की विशेष न्यायाधीश मनोरंजन झा की अदालत ने आरोपी मनीष कश्यप को पेश किया जाएगा. मनीष कश्यप अभी तमिलनाडु के मदुरई सेंट्रल मंडल कारा में बंद है. तमिलनाडु में उसके खिलाफ राजद्रोह का मामला चल रहा है.
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को पीटने और तमिलनाडु से बाहर निकालने का फर्जी वीडियो बनाने के बाद उसे यूट्यूब चैनल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 6 मार्च 2023 को अपलोड किया गया था. उस मामले में ही दर्ज केस 04/23 केस में EOU ने आरोप पत्र दाखिल किया है.







