थानेदार बनकर ठग लिए तीस हजार रुपये

रांचीः थानेदार बनकर सदर थाना क्षेत्र स्थित अयोध्यापुरी रोड नंबर छह में रहने वाली महिला पंपा मुखर्जी से एक साइबर अपराधी ने तीस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला के बयान में सदर थाना में केस हुआ है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से वाट्सएप काल आई और बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को थानेदार बताते हुए कहा कि उनका बेटा और तीन अन्य युवकों को रेप केस में पकड़ा गया है।

फोन पर महिला को उसके बेटे की रोने आवाज सुनाई गई। महिला को लगा कि उसका बेटा रो रहा है। बात करने वाले व्यक्ति के नंबर पर पुलिस अधिकारी का फोटो लगा हुआ था।

इस वजह पंपा को लगा कि सही में उनका बेटा पकड़ा गया है। फोन करने वाले ठग ने महिला को कहा कि फोन नहीं कटना चाहिए। नहीं तो वह उसके बेटे को जेल भेज देगा।

लाइन में रखकर ठग ने महिला से तीस हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करा लिया। फोन रखने के बाद महिला ने अपने बेटे को फोन किया तो वह सुरक्षित था। बेटा सचिवालय में नौकरी करता है। वह अपने कार्यालय में मौजूद था। राजधानी में इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। लेकिन पुलिस के द्वारा साइबर ठगों को नहीं पकड़ा जा रहा है।

Saffrn

Trending News

महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों...

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं...

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...

मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की...

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक चार लोगों की मौत...

Jharkhand में हाथियों का आतंक जारी, रामगढ़ में तीन मजदूरों को...

Ramgarh: Jharkhand में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों का हमला राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथियों के गुस्से...

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img