Advertisment

सुपौल पुलिस ने चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार

सुपौल : सुपौल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सोने चांदी के जेवरात सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया है।एसपी शैशव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए कहा कि सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर में बीते 16 मई को अज्ञात चोरों ने संगम कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस का कहना है कि जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सदर थाने में आवेदन देकर कांड संख्या 325/24 दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस चोरी की घटना का उद्भेदन करने में जुटी। जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर दो अपराधी को गिरफ्तार किया जिसके निशानदेही पर चोरी की घटना में शामिल दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमे राघोपुर थाना क्षेत्र में ब्यूटीपार्लर में हुई चोरी की घटना का भी उद्भेदन हुआ है। इस तरह चोरी की घटना कारित करने वाले चोर गिरोह के कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोने की चेन, सोने की अंगूठी, एक किलो 425 ग्राम चांदी से बने जेवरात और छह मोबाइल सहित 10 हजार रुपए नगद के साथ चोरी के सामानों की बरामदगी हुई है। एसपी शैशव यादव ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता को स्वीकार किया है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : साइबर अपराधी ने सुपौल DM के नाम से सोशल मीडिया पर बनाया फर्जी अकाउंट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Nirmala Sitharaman से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार को मिली बड़ी...

Nirmala Sitharaman के साथ दिल्ली में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की बैठक नई दिल्ली : Nirmala Sitharaman जो कि हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री हैं,...

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...