Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नाम पर ठगी की कोशिश

राची: रांची में साइबर अपराध के मामले में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब साइबर ठगों ने रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नाम पर ठगी की कोशिश की है, जिसमें उनके नाम से फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज करके पैसों की मांग की जा रही है।

इस मामले को लेकर डीसी (जिला प्रशासनीक अधिकारी) ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति से उपायुक्त के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो वह तुरंत ही कार्यालय द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर पर सूचित करें।
झारखंड में साइबर अपराधियों का दायरा बढ़ रहा है, और पहले इन अपराधियों ने आम लोगों के साथ ठगी की मामले को ही अंजाम दिया था, लेकिन अब राज्य और जिले के बड़े अधिकारियों के नाम से भी पैसे की मांग की जा रही है।

उपायुक्त ने कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया कि इन साइबर अपराधियों द्वारा फेसबुक पर मैसेज के बाद, व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर पैसे की मांग की जा रही है। साइबर टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी से पता चला है कि 7008471039 मोबाइल नंबर से साइबर अपराधी मैसेज कर रहे हैं।

उपायुक्त ने इस बारे मे बताया है कि फेक और वास्तविक अकाउंट में काफी अंतर हैं, और इन अंतरों के माध्यम से आम लोग सही अकाउंट की पहचान कर सकते हैं। वास्तविक फेसबुक अकाउंट में फॉलोवर्स की संख्या 10K है, जबकि फेक अकाउंट में मात्र दो फॉलोअर हैं।

रांची डीसी कार्यालय से जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा है कि साइबर टीम लगातार जानकारी एकत्रित कर रही है और इन अपराधियों को जल्द ही पकड़ने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Commercial Advertisment

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...