नालंदा: लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और इसके बाद शुरू हो गया 24 घंटे का निर्जला व्रत। पर्व करने के लिए नालंदा के बड़गांव और औंगारी धाम में छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी है। यहां छठव्रती चार दिनों तक रह कर छठ व्रत करते हैं और भगवान् सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
यह भी पढ़ें- बागी हुए वैद्यनाथ, SUPAUL से करेंगे निर्दलीय नामांकन
बडगांव की मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के पौत्र राजा शाम्य को कुष्ठ रोग हो गया था। उन्होंने इसी बड़गांव तालाब में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना की थी, जिससे वे कुष्ठ रोग से मुक्त हो गए थे। तब से अब तक बिहार ही नहीं झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली यूपी समेत कई अन्य जगहों से लोग यहां 4 दिनों तक प्रवास कर पूजा अर्चना करते हैं।
यह भी पढ़ें- SUPAUL में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, प्रत्याशी ने कहा…
छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम की व्यवस्था की गई है। दूर दराज से आने वाले व्रतियों की सुविधा के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। जहां लोग आराम से रह सकते हैं। सीसीटीवी से इलाके में विशेष नजर बनाई जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
NALANDA
NALANDA
NALANDA
NALANDA
Highlights







