मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा जिले को दी 512 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 70 योजनाओं का उद्घाटन

सहरसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही सहरसा को 512 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी और करीब 70 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सहरसा जिला के शाहपुर स्थित वार्ड नंबर-7 में शाहपुर जीविका सिलाई सह उत्पादन केंद्र का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने सहरसा जिला के शाहपुर स्थित वार्ड नंबर-7 में शाहपुर जीविका सिलाई सह उत्पादन केंद्र का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को जीविका दीदी सिलाई घर की चाबी सौंपी और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कपड़े की सिलाई, कटाई एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपकी कृपा से हमलोग स्वरोजगार भी कर रहे हैं। इसका लाभ हमलोगों के परिवार को मिल रहा है।

CM Saharsa 1 22Scope News

CM Saharsa 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने वहां बने तालाब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने वहां बने तालाब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तालाब के बगल से सीढ़ी घाट का भी निर्माण कराएं। इससे तालाब और खूबसूरत दिखेगा और लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने वहां नवनिर्मित निगम पार्क का भी निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने शाहपुर वार्ड नंबर-7 में बनाए गए कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर सहरसा जिले के लिए 286 करोड़ रुपए की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपए की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास एवं 136 करोड़ रुपए की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ किया।

CM Saharsa 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस क्रम में सहरसा जिला अंतर्गत मंडन मिश्र धाम का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, मां उग्रतारा मंदिर का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, सहरसा जिला मुख्यालय अंतर्गत मौजा-हासा हकपारा में स्टेडियम (खेल अवसंरचना) के निर्माण कार्य की जानकारी ली। साथ ही नगर निगम सहरसा अंतर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना फेज-2 कार्य तथा मत्स्यगंधा झील पर्यटकीय सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

CM Saharsa 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में जीविका दीदी द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 3021 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 133 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तीकरण जीविका महिला सीएलएफ के तहत छह लाख 69 हजार और तीन लाख पांच हजार रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, अनुसूचित जाति-अनूसूचित जनजाति कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक कल्याण योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

CM Saharsa 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां बनाए गए पालनाघर को देखा और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्टॉल निरीक्षण के दौरान वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही 125 यूनिट बिजली बिल फ्री किए जाने को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से कहा कि सरकार सभी का ख्याल रख रही है। सभी लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। आप सब योजनाओं का लाभ उठाएं और आगे बढ़ें।

CM Saharsa 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में घोषित सहरसा जिला अंतर्गत बंगाली बाजार रेल समपार फाटक पर ROB के निर्माण कार्य का जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में घोषित सहरसा जिला अंतर्गत बंगाली बाजार रेल समपार फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे तेजी से पूरा करें। सहरसा शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, इस आरओबी के निर्माण से गांधी पथ, महावीर चौक, शंकर चौक, दहलान चौक, रिफ्यूजी चौक, कपड़ापट्टी, डीवी रोड, पूरब बाजार, गंगजला चौक, तिवारी चौक, हटिया-रांची सहरसा बस्ती, बस स्टैंड एवं सूतर बाजार के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही एनएच-107 मधेपुरा एवं सुपौल आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

CM Saharsa 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा स्टेडियम परिसर में सहरसा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत स्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिये कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Saharsa 8 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा जिला के सहरसा स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की जा रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की जा रही है जिससे चोरी की घटनाएं नहीं होती है। सर्वप्रथम शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। हमलोगों ने नियोजित शिक्षकों की बहाली की। बड़ी संख्या में नए स्कूल खोले और लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई। वर्ष 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है। वर्ष 2006 से तीन लाख 68 हजार नियोजित शिक्षक बने थे जिसमें से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 28 हजार 976 सरकारी शिक्षक बन गए। फिर सरकार ने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। उन्हें मामूली सी परीक्षा लेकर, सरकारी शिक्षक बनाया जाए। इसके लिए उन्हें पांच मौके तय किए। अबतक चार परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है जिसमें दो लाख 66 हजार नियोजित शिक्षक पास हो गए हैं। अब केवल 73 हजार शेष बच गये हैं जिन्हें एक मौका और दिया जाएगा। अब कुल मिलाकर सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 24 हजार हो गई है। इसके अलावा बीपीएससी द्वारा 45 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली शुरू की जा रही है।

CM Saharsa 9 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री, सांसद के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष, सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार और सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले को दी 409 करोड़ की 443 विकास योजनाओं की सौगात

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img