मुख्यमंत्री ने 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज यानी 29 मार्च को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोहतरमा शना, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहतरमा फातमा नूरी, अनु कुमारी, मोहम्मद मासुम आलम, मोहतरमा गुलशन फिरदौस, मोहम्मद शाहिद रसी और राजकुमार आजाद को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 50 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया शेष लोगों को जिलों में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मैं सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं – मुख्यमंत्री

इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित मैं सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आज बहुत खुशी की बात है कि 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनमें से 50 सहायक उर्दू अनुवादकों को यहाँ से नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है, शेष युवाओं को आज ही सभी जिलों में नियुक्ति-पत्र वितरित किया जा रहा है। मैं सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि उर्दू अनुवादक, उर्दू निदेशालय के अंतर्गत कार्य करते हैं जो मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अधीन आता है। ये कर्मी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरों के कार्यालयों में उर्दू लिखने-पढ़ने एवं उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार का कार्य करते हैं।

Nitish Apoi Letter 1 22Scope News

वर्ष 2005 से पहले सहायक उर्दू अनुवादकों के मात्र 449 पद थे – नीतीश कुमार

मुख्मयंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले सहायक उर्दू अनुवादकों के मात्र 449 पद थे जो जरूरत के हिसाब से काफी कम थे। वर्ष 2018 में 1,204 नए पद स्वीकृत किए गए और सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या को बढ़ाकर 1,653 कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी के तहत आज 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है और शेष पदों पर बहाली की जा रही है।

यह भी देखें :

सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या बढ़कर 3,306 हो जाएगी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमने तय कर दिया कि सहायक उर्दू अनुवादकों के पदों को बढ़ाकर दो गुणा कर दिया जाए। इससे सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या बढ़कर 3,306 हो जाएगी। जो सहायक उर्दू अनुवादकों की वर्ष 2005 से पह पहले की संख्या के सात गुणा से से भी अधिक हो जाएगी। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खाली पदों एवं नए पदों पर तेजी से बहाली की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि सभी अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।

Nitish Apoi Letter 2 22Scope News

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग तथा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस० सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, शिक्षा विभाग व मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, उर्दू निदेशालय के निदेशक मो. परवेज आलम सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, नियुक्ति पत्र पानेवाले सहायक उर्दू अनुवादक एवं उनके परिजन उपस्थित थे। जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी, नियुक्ति पत्र पानेवाले सहायक उर्दू अनुवादक, उनके परिजन एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

Nitish Apoi Letter 3 22Scope News

Nitish Apoi Letter 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र, कहा- आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें 

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img