झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन उद्घाटन समारोह को लेकर मुख्यमंत्री ने की बैठक

रांची: आगामी 24 मई को झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं चीफ जस्टिस झारखंड हाईकोर्ट संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक संपन्न हुई।

नए उच्च न्यायालय भवन के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की रूप-रेखा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ तथा अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस वर्चुअल बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार एवं डीआईजी रांची अनूप बिरथरे उपस्थित थे।

झारखंड उच्च न्यायालय का भवन निर्माण जारी रखने के लिए 148 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img