मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना: जनवरी माह की राशि 28 या 29 जनवरी को ट्रांसफर होने की संभावना

182
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना: जनवरी माह की राशि 28 या 29 जनवरी को ट्रांसफर होने की संभावना
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना: जनवरी माह की राशि 28 या 29 जनवरी को ट्रांसफर होने की संभावना
Advertisment

रांची: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत जनवरी माह की राशि लाभुकों के खातों में 28 या 29 जनवरी को ट्रांसफर किये जाने की संभावना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की युवतियों और महिलाओं को हर महीने की 15 तारीख को ₹2,500 की राशि दी जाती है।

Advertisment

दिसंबर माह में इस योजना के तहत 56,61,791 खातों में ₹2,500 प्रति लाभुक के हिसाब से कुल ₹1,415 करोड़, 44 लाख, 77 हजार, 500 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

अब तक डेढ़ लाख से अधिक नये लाभुकों का सत्यापन किया जा चुका है, जिससे लाभुकों की कुल संख्या बढ़कर 58 लाख से अधिक हो गई है। इसमें आगे और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, और इसका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates