मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंथन-2025 की दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी हुये शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंथन-2025 की दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी हुये शामिल

गयाजी , 17 दिसम्बर 2025 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित मंथन 2025 दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों हुये शामिल। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को तेजी से और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पूरी संवेदनशीलता, लगन एवं ईमानदारी के साथ जन कल्याण के लिए काम करें। आप सभी से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। बिहार को देश के सर्वाधिक 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर तेजी से काम कर उसे पूर्ण करें। आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

8cb987d8 c4c3 4260 8e85 b1afabf729f3 22Scope News

21ab66d4 41ae 4849 b5b9 81643915f7ef 22Scope News

मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया ।

मुख्यमंत्री ने मंथन 2025 (दो दिवसीय कार्यशाला) में शामिल होने वाले बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बिपार्ड परिसर में अवस्थित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्म योनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (बिक्रमशिला), मोटरवाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा एवं उत्कृष्टता केन्द्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात् इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बिपार्ड परिसर का भी जायजा लिया।

65a81de8 6bcd 4a9e 89ff 4dbf7d645a5d 22Scope News

fa87bda6 488c 4b46 8019 460ed96d400e 22Scope News

6ccb6cfa ad66 4cb7 a610 a57e58ab35ed 22Scope News

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव, मुख्य सचिव सहित कई वरीये पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक श्रीमती ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड के महानिदेशक डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  क्षत्रनील सिंह, गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर पहुँच पूजा-अर्चना और राज्य की खुशहाली की कामना की। 

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री को बोधगया मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img