रिपोर्टः रजनीश न्यूज/ 22 स्कोप
नालंदाः जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के कुल फतेहपुर स्थित छोटकी अहरा खंधा में 3 साल का शिवम 150 फिट गहरे बोरवेल में गिर गया था. जिसके बाद जिला प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्चा पर नजर बनाये हुए रखा हुआ है. शिवम को बचाने के लिए लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू की जा रही है इतना ही नहीं बच्चे को बोरवेल से सकुशल निकालने के लिए अभी भी प्रयास जारी है. फिलहाल बच्चा की हर गतिविधि ठीक-ठाक से चल रही है. जिसके बाद जिला प्रशासन राहत की सांस ले रखी है. फिलहाल बच्चे को निकालने के लिए हर संभव मदद राहत कार्य की जा रही है.
सीसीटीवी कैमरे से गतिविधि पर रखी जा रही नजर

बच्चे तक किया जा रहा ऑक्सीजन सप्लाई
एनडीआरएफ की टीम की टीम घटनासल रेस्क्यू गांव पहुंची है. जहां रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. एनडीआरएफ के सहायक समदेस्ठा जय प्रकाश प्रसाद ने बताया कि रेस्क्यू करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि हमारा अथक प्रयास होगा जल्दी शिवम को सकुशल बरामदगी करले. उन्होंने बताया कि बच्चा अभी बिल्कुल ठीक है और उसके रोने की आवाज भी आ रही है. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. बच्चा बोरवेल के अंदर अभी अच्छी तरह से मूवमेंट कर रहा है. बच्चे तक फिलहाल ऑक्सीजन सप्लाई काफी तेजी से किया जा रहा है. बच्चे से बातचीत भी हो रही है. पूरी नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बच्चे की सलामती के लिए भगवान से दुआ की और प्रशासन को हो तेजी से कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया.
Highlights







