पलामू जिले में बाल विवाह का गंभीर मामला सामने आया है। 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग की 42 वर्षीय व्यक्ति से शादी, आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज।
Child Marriage Case पलामू : पलामू जिले में बाल विवाह से जुड़ा एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक मां द्वारा अपनी 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बेटी को 42 वर्षीय व्यक्ति के हाथों सौंप दिए जाने का खुलासा हुआ है। यह घटना करीब दो महीने पुरानी है, लेकिन पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Child Marriage Case : बाल विवाह का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय प्रभाकर कुमार मिश्रा ने 14 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की से शादी की थी। आरोपी पलामू जिले के बिश्रामपुर का रहने वाला है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पलामू सदर थाना में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Key Highlights
पलामू जिले में 14 वर्षीय नाबालिग की 42 वर्षीय व्यक्ति से शादी
मां ने नाबालिग बेटी को आरोपी के साथ भेजा
आरोपी प्रभाकर कुमार मिश्रा गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर
पीड़िता का रेस्क्यू, बाल कल्याण समिति को सौंपा गया मामला
Child Marriage Case : मां की भूमिका और पीड़िता की आपबीती
पीड़िता पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उसकी मां ने उसे प्रभाकर कुमार मिश्रा के साथ भेज दिया था। आरोपी बच्ची को लेकर मेदिनीनगर के श्रीराम पथ इलाके में लंबे समय तक रहा। पीड़िता के अनुसार, उसकी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जबकि उसके पिता गुजरात के सूरत में मजदूरी करते थे। मां ने बच्ची को यह भी बताया था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है।
Child Marriage Case : पिता के लौटने पर सामने आई सच्चाई
करीब दो महीने बाद पीड़िता के पिता गुजरात से काम छोड़कर घर लौटे और बेटी से मिलने गए। इसके बाद पूरी सच्चाई सामने आई। पिता ने बेटी को घर वापस लाया, जहां बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की का रेस्क्यू कर मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी।
Child Marriage Case : पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन का बयान
पुलिस ने पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
Highlights


