Muzaffarpur. लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि बिहार को बर्बाद करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका है। उनकी गलत नीतियों के कारण बिहार बर्बादी के कगार पर खड़ा है।
चिराग पासवान ने लोजपा रामविलास के बैनर तले मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर मैदान में आयोजित मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को बर्बाद करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका है। उनकी गलत नीतियों के कारण बिहार बर्बादी की कगार पर खड़ा है।
वहीं मिलन समारोह में आम जन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन हत्या लूट अपहरण और
बलात्कार जैसी घटनाएं काफी बढ़ी हुई है, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई कंट्रोल नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री विनीता विजय के साथ कई लोगों ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट