जर्नादन प्रसाद के नामांकन में पहुंचे चिराग, उमड़ा जनसैलाब

चतरा : झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। एनडीए की तरफ से उन्हें चतरा विधानसभा सीट दिया गया है। झारखंड के चतरा विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास) से एनडीए के उम्मीदवार जनार्दन पासवान ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा के समक्ष झारखंड के लोजपा (रा) प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती और अपने हजारों एनडीए के समर्थकों के साथ जनार्दन नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

नामांकन के पश्चात चतरा के सदर थाना मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। चिराग ने अपने संबोधन में प्रदेश की भ्रष्ट तथा निरंकुश सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश के साथ सशक्त सरकार का बनना तय है। चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के परिकल्पना में डबल इंजन की सरकार के साथ विकसित और समृद्ध झारखंड की जरूरत पर बल देते हुए चतरा की जनता से उम्मीदवार व पूर्व में दो बार विधायक रहे जनार्दन पासवान के पक्ष में आगामी 13 नवंबर को हेलिकॉप्टर छाप पर मुहर लगा कर जीत सुनिश्चित करने की अपील की है।

यह भी देखें :

केंद्रीय मंत्री चिराग के संबोधन के बीच में मूसलाधार बारिश के बावजूद जनसैलाब की शक्ल में उमड़ी भीड़ टस से मस नहीं हुई। बारिश में भीगते हुए भी चिराग पासवान और एनडीए के लिए अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। चिराग पासवान ने झारखंड में महिला, किसान, नौजवान और संविधान के संरक्षण के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि झारखंड में एनडीए के शासन में विकास के रोडमैप को अगले पांच वर्ष में सुदृढ़ तथा समावेशी बनाया जाएगा ताकि वंचित वर्ग के साथ सभी वर्गों का कल्याण हो सके। चिराग ने आज चतरा और सिमरिया में दो सभाओं को संबोधित कर एनडीए के पक्ष में जनता से उनका आशीर्वाद मांगा। आज के नामांकन कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, भाजपा के चतरा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना सहित भाजपा, लोजपा, जदयू और आजसू के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

Chatra Vidhansabha 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Koderma : बीजेपी प्रत्याशी नीरा यादव और राजद के सुभाष यादव समेत 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!