चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार तो संभाल नहीं रहा है यह क्या संभालेंगे देश

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है। जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने। जिसके बाद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मंत्री सर्वे करवा लें। बिहार में अगर सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का नाम सबसे आगे आएगा तो वह है नीतीश कुमार। यह लोग खयाली पुलाव पका रहे हैं। इसे बिहार तो संभाल नहीं रहा है यह क्या देश संभालेंगे।

https://22scope.com/chirags-attack-on-cm-nitish-said-how-serious-he-is-for-special-status/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: