CJI ने बार-बार तारीख मांगने पर वकील को लताड़ा

डिजीटल डेस्क : CJI ने बार-बार तारीख मांगने पर वकील को लताड़ा। Supreme कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने एक वकील को लताड़ लगा दी।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि –‘विभिन्न वकील एक ही मामले को बार-बार बेंच के सामने लाकर तारीख मांगते हैं। वकील इस तरह की तरकीबें अपनाकर “अदालत को बरगलाने” में सक्षम नहीं होंगे।

यह एक नई प्रथा है। अलग-अलग वकील एक ही मामले को सूचीबद्ध करने के लिए पेश करते हैं और एक बार जज की पलक झपकते ही आपको कोई तारीख मिल जाती है। यह एक ऐसी प्रथा है जो उभर रही है’।

File Photo
File Photo

कोर्ट मास्टर से क्रॉस-चेक करने पर वकील पर भड़के CJI

Supreme कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवीआई चंद्रचूड़  (CJI) ने आज एक वकील को तब भी फटकार लगाई जब वकील ने बेंच से कहा कि उसने कोर्ट में लिखे गए आदेश के विवरण के बारे में कोर्ट मास्टर से क्रॉस-चेक किया था।

वकील के इस बात पर CJI ने कहा कि – ‘आपने कोर्ट मास्टर से यह पूछने की हिम्मत कैसे की कि मैंने कोर्ट में क्या लिखा? कल आप मेरे ही घर आ जाएंगे और निजी सचिव से पूछेंगे कि मैं क्या कर रहा हूं।

वकील अपना सारा विवेक खो चुके हैं या क्या। भले ही कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन मैं अभी भी प्रभारी हूं। ये अजीबोगरीब तरकीबें फिर से न आजमाएं’। बता दें कि सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं।

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...