CM आवास के सुरक्षा अधिकारी को ED के बुलावे पर BJP का तंज

ईडी के पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद- प्रतुल शाहदेव

रांची : सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को ईडी के बुलावे पर बीजेपी ने तंज कसा है.

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव दे कहा कि ईडी के द्वारा जांचे जा रहे

खनन घोटाले के तार मुख्यमंत्री आवास से जुड़े हुए प्रतीत होते हैं.

तभी सीएम आवासल में डयूटी कर रहे गार्डों के एके- 47 प्रेमप्रकाश

जैसे दलाल के घर से बरामद होता है. अमित अग्रवाल के ईडी कस्टडी में

रहने के बावजूद उसके वकालतनामे को जेल अधीक्षक सर्टिफाई कर देते हैं.

ईडी के द्वारा पूछताछ के बाद और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

जेल अधीक्षक और सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को ईडी ने बुलाया

ईडी ने रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर और

सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है.

जेल अधीक्षक को 19 अक्टूबर व सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को 20 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है. सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को डीजीपी के माध्यम से नोटिस भेजा गया है. जेल अधीक्षक से अमित अग्रवाल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता नियुक्ति के लिए इस्तेमाल किये गये वकालतनामा को लेकर पूछताछ की जायेगी. उन्हें बताना होगा कि उन्होंने अभियुक्त अमित अग्रवाल के वकालतनामा पर उसके हस्ताक्षर को कब सत्यापित किया था. उस समय अभियुक्त न्यायिक हिरासत में जेल में था या ईडी की रिमांड पर.

सीएम आवास: प्रेम प्रकाश के घर से मिले एके-47 मामले में हो सकती है पूछताछ

सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को प्रेम प्रकाश के घर से मिले दो एके-47 और 60 गोलियों को लेकर जानकारी देनी होगी. बताना होगा कि सीएम आवास की सुरक्षा में तेनात दोनों गार्ड ड्यूटी पर थे या नहीं. उनके हथियार पीपी के घर कैसे पहुंचे. इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की.

वरीय अधिकारियों से पैसे कलेक्ट करता था पीपी, अनिल झा ने किया खुलासा

अवैध खनन में गिरफ्तार प्रेम प्रकाश राज्य के वरीय अधिकारियों से पैसा कलेक्ट करता था. प्रेम प्रकाश के कर्मचारी अनिल झा ने ईडी को दिये अपने बयान में इसकी जानकारी दी है. साथ ही यह भी कहा है कि वह प्रेम प्रकाश के निर्देश पर साल में 25-30 करोड़ रुपए नकद लाकर उसे देता था. अनिल झा ने एक बार पेंटालून के बेसमेंट के पास से एक आदमी से एक करोड़ रुपए लाकर प्रेम प्रकाश को दिये थे. उसने जिस व्यक्ति से पैसा लिया था, वह सीए सुमन कुमार का ही था, वह यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकता है.

सीएम आवास: दोगुने पैसे पर प्रेम प्रकाश से जुड़ा अनिल झा

अनिल झा ने घर से मिले पांच लाख रुपए का हिसाब देते हुए इस रकम को वेतन से बचायी गयी राशि और पारिवारिक सदस्यों द्वारा बतौर उपहार दिया गया बताया. घर से मिली डायरी में लिखी कुल 2.90 लाख रुपए के बारे में बताया कि यह राशि प्रेम प्रकाश से हुआ. प्रेम प्रकाश ने उसे दोगुने वेतन पर अपने फर्म में काम करने की पेशकश की. इसके बाद वह वर्ष 2015 से किशन पॉल्ट्री फार्म में 40 हजार रुपए के वेतन पर काम करने लगा.

रिपोर्ट: मदन सिंह

BJP का हेमंत पर बड़ा आरोप, CM के विभाग में 100 करोड़ का घोटाला

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img