सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका,ईडी के समन के खिलाफ़ दायर याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के समन के खिलाफ़ दायर याचिका को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की ओर से दलील आ जाने के बाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री की याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि जब सभी समन की तारीख खत्म हो चुकी है. तब ऐसे में इसपर सुनवाई का कोई आधार नहीं बनता. इसके बाद सभी पक्षों से बात करने के बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया.

कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

मुख्यमंत्री की ओर से PMPLA एक्ट की धारा 50 और 63 को कोर्ट में चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने इसपर कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही फैसला ले चुका है. अब इस पर सुनवाई का यहां कोई आधार नहीं बनता. मुख्यमंत्री की ओर से आज कोर्ट में वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पैरवी की.

सीएम के विकल्प

अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने तमाम विकल्प खुले हैं, लेकिन जब तक कोई नया समन उन्हें जारी नहीं होता है, तब तक उनके सुप्रीम कोर्ट जाने का कोई आधार नहीं है. लेकिन, इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट में PMPLA एक्ट की धारा 50 और 63 पर 18 अक्टूबर को एक मामले में रिव्यू होनी है.

क्या है पूरा मामला

रांची में रक्षा मंत्रालय की करीब साढ़े चार एकड़ जमीन को धांधली कर खरीद-फरोख्त हुई. साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे.इस मामले में शीर्ष नौकरशाह, नेता और सरकारी अधिकारी आरोपी है.सीएम हेमंत सोरेन के करीबी नेता भी भ्रष्टाचार के इस मामले में जेल में बंद हैं. ईडी इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन से भी पूछताछ करना चाहती है लेकिन हेमंत सोरेन के ईडी के समक्ष पेश ना होने के चलते अभी तक उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है अब हाईकोर्ट से याचिका खारिज हो गई अब ईडी कारवाई के लिए फ्री हो गई है.

सर्वोच्च अदालत से है भरोसा- मनोज पांडे

ईडी के समन के खिलाफ दायर याचिका के खारिज होने पर जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि हम निराश नहीं हैं हमें देश की सर्वोच्च अदालत से भरोसा है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लीगल टीम सारी चीजों को देख रही है खुद मुख्यमंत्री इन चीजों को मॉनिटर कर रहे हैं

बीजेपी सांसद संजय सेठ ने दी तीखी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिले बड़े झटके को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है,संजय सेठ ने कहा की हेमंत सोरेन अगर गलत नहीं है तो उन्हें ईडी के समन पर ईडी कार्यालय जाना चाहिए था और ईडी के तमाम सवालों का जवाब देना चाहिए था.अब धीरे धीरे दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा.

Saffrn

Trending News

Guava Farming Bihar: अमरूद की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय,...

 बिहार में अमरूद की खेती को बढ़ावा, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया—कम लागत में ज्यादा मुनाफा, सरकार दे रही 40% तक अनुदान।Guava...

Migrant Workers Support: खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों को हर संभव...

बिहार के श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर ने खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों की मदद के निर्देश दिए। लौट रहे मजदूरों और कौशल विकास...

Vivah Muhurat 2026: 16 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ लग्न, Akshaya...

 14 अप्रैल को खरमास खत्म, 16 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त, सोना खरीदना और शादी करना शुभ माना गया।Vivah...

Ranchi LPG Supply Update: होम डिलीवरी में सुधार, 43 रूट पर...

 रांची में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था सुधरी, 8 एजेंसियां 43 रूट पर वितरण करेंगी। बैकलॉग खत्म करने की तैयारी।Ranchi LPG Supply Update...

Ranchi School Fees Rule: निजी स्कूल अब केवल 10% तक बढ़ा...

रांची में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर लगाम, अब अधिकतम 10% तक ही बढ़ेगी फीस। किताब, यूनिफॉर्म और ट्रांसपोर्ट नियमों में भी बदलाव।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img