मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कितनी लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, सीएम हेमंत सोरेन ने बताया

रांची. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को आज एक महीना पूरा हो गया है। अभी तक इस योजना में 45 लाख से अधिक लाभार्थियों को सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंची है। इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, “मेरे साथी झारखंडियों, आज झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू हुए 30 दिन हो गये और इस 1 माह में हमने रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंचा चुके हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “जिन बहनों के आवेदन में कुछ त्रुटियां हैं, उन्हें भी सरकार आपके द्वार में कैम्प के माध्यम से दूर किया जा रहा है। 48 लाख के आवेदन लक्ष्य को हमने मात्र 3 सप्ताह में पूरा कर लिया था। इस योजना में आवेदन बहनें 21 वर्ष लगते ही कभी भी कर सकती हैं। एक बार इस योजना से जुड़ जाने के बाद 50 वर्ष तक आपको बिना रुके सम्मान राशि मिलती रहेगी।”

आगे उन्होंने लिखा, “50 वर्ष पूरे होते बहनें स्वतः हमारी सरकार की क्रांतिकारी सर्वजन पेंशन योजना से जुड़ जायेंगी, और यह पेंशन योजना आपके साथ आजीवन रहेगा। शायद इन्ही सब से हताश हो कर विपक्ष – बहनों के इन लाभप्रद योजनाओं को लटकाने/रद्द करवाने के अपने कुंठित प्रयासों में लग गया है पर उन्हें इसमें कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। जय झारखंड।”

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img