हजारीबाग में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से टेंट खोलकर ले जा रहे मजदूरों का ट्रक चरही घाटी में पलटा, 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

हजारीबाग. जिले के चरही थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें पांच मजदूर की मौत हो गयी है, जबकि आधा दर्जन घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती किया गया है। एक मृतक की पहचना सुजीत कुमार के रूप में हुई, जिसने अस्पताल आने के बाद दम तोड़ दिया। वहीं चार की पहचान की जा रही है।

हजारीबाग में भीषण हादसा

घायलों में मेघन शाह, पिता रामप्रसाद साह, ग्राम महादेवा जिला मधुबनी; अमित यादव पिता, बिनोद यादव ग्राम महादेवा, जिला मधुबनी; श्रीराम पिता दशरथ यादव, ग्राम कुंज, जिला भभुआ; सरवन कुमार पिता, गुलाब राम, जिला मऊ, यूपी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रांची पटना मुख्य मार्ग के चरही घाटी स्थित सड़क दुर्घटना में पांच मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लगाए गए टेंट को खोलकर वापस टाटानगर मजदूर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे थे।

हजारीबाग की खतरनाक चरही घाटी में टेंट से लदा ट्रक पलट गया, जिसमें चार पहिया दो गाड़ियां भी टकरा गई। उनमें बैठे लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। तीखी घाटी और ट्रक पर समान ओवरलोड होने की वजह से हादसा होने की जानकारी मिली रही है।

वहीं घटना को लेकर घाटी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी हुई है। अफरा तफरी का माहौल भी बना हुआ है। घटनास्थल पर हजारीबाग पुलिस पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

हजारीबाग पुलिस शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाई है एवं उनके परिजनों को खबर दी गयी है। वही घंटे भर से घायल एवं मृतक का शरीर सदर अस्पताल में है, लेकिन जिला प्रशासन के कोई भी वरीय अधिकारी उनकी सुध लेने यहां नहीं पहुंचा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...