साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे सीएम हेमंत, करेंगे हवाई सर्वेक्षण

रांची : साहिबगंज सहित झारखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जायजा लेंगे। सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉटर के जरिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद बरहेट जाएंगे। बरहेट में कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद हेमंत सोरेन पार्टी कार्यालय में विश्राम करेंगे। अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हेमंत बैठक करेंगे। अगले दिन हेमंत सोरेन वापस रांची लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंगलवार को कई अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। इनमें आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार और कृषि निदेशक सुभाष सिंह शामिल थे।

मुख्यमंत्री आज अधिकारियों के साथ साहिबगंज में बैठक करने वाले हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद उधवा प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है। दियारा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। लोग उसी जगह पर शरण ले चुके हैं। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने राहत का काम शुरू कर रखा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इन तमाम तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Share with family and friends:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 5 =