CM Himanta : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को धक्का मार-मारकर निकालेंगे

डिजीटल डेस्क : CM Himantaपाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को धक्का मार-मारकर निकालेंगे। हरियाणा में गुरूवार चुनावी दौरे पर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे।

हरियाणा में अपने दो टर्म के वनवास के खात्मे को प्रयासरत कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कांग्रेस के तुष्टीकरण की नीति का जिक्र किया।

कहा कि -‘हरियाणा में फिर हमारा सरकार बनेगा तो मैं खुद नायब सैनी जी को एक ही रिक्वेस्ट करूंगा कि यहां जिन लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा दिया उनका चेहरा वीडियो देखकर सामने लाना है और धक्का मार-मारके इन लोगों को उनका ठिकाना दिखाना होगा। और यही हमारा काम होगा’

हरियाणा की चुनावी सभा में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
हरियाणा की चुनावी सभा में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta बोले : कांग्रेस नेता मामन कहते हैं – हिंदू का हिसाब लेंगे

बता दें कि गत वर्ष हरियाणा के नूंह भयंकर दंगा हुआ था और हिंदू श्रद्धालु निशाने पर रहे थे। उसी घटना को याद दिलाते हुए असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने अपने भाषण में कहा कि –  ‘…मैं असम से आता हूं। हमारे असम में हरियाण के नूंह जैसी राजनीति थी।

एक समय ऐसा था कि हर चुनाव के पहले बांग्लादेश – पाकिस्तान का जिंदाबाद का नारा लगता था। लेकिन साढ़े 3 साल का सरकार हमने चलाया। ये लोगों को हम इतना प्यार और मोहब्बत दिया कि अभी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा वे लोग जिंदगी भर के लिए भूल गए हैं।

….भाइयों और बहनों, आपको लोगों को याद है कि नूंह और मेवाड़ में कैसा कांड उन लोगों ने किया था। आज आप देख सकते हैं कि मामन खान (कांग्रेस विधायक) जैसे लोग बोलते हैं कि हम हिंदू का हिसाब लेंगे।

मैं मामन को बोलना चाहता हूं कि आतंक के खिलाफ इजरायल ने जैसा काम किया है, भारत में भी वैसा ही होगा।

हिंदू का हिसाब लेगा?…ये देश हिंदू ने बनाया है और कोई हिंदू से हिसाब नहीं ले सकता। हिंदू ने इस देश को बनाया था और हिंदू ही इस देश को सुपरपावर बनाएगा’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!