United Nations में Pakistan की भारत ने खोली पोल, कहा – जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान है लालची व करता है पाखंड

डिजीटल डेस्क : United Nations में Pakistan की भारत ने खोली पोल, कहा – जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान है लालची व करता है पाखंड। United Nation में भारत ने Pakistan को आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर नए सिरे से कड़ी फटकार लगाई है।

भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने Pakistan की पोल खोलते हुए उसे जम्मू कश्मीर के मामले अव्वल दर्जे का पाखंडी बताया।

भाविका ने कहा कि Pakistan जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए आतंकवाद का सहारा लेता रहा है जबकि सच्चाई पूरी दुनिया देख रही और जान रही कि Pakistan कितना लोलुप और लालची है।

भारत ने United Nations महासभा में पाकिस्तान की बंद कर दी बोलती

United Nation महासभा में Pakistan ने फिर से दुनिया के सामने जम्मू कश्मीर का राग अलापना शुरू किया तो उसके पूरे बयान को भारत ने गंभीरता से सुना और फिर बिंदुवार अपनी बात रखी तो Pakistan बगले झांकने लगा और उसे कोई जवाब नहीं सूझा।

इससे United Nations महासभा में फिर से Pakistan की जबरदस्त किरकिरी और बेइज्जती हुई।

Pakistan की ओर से उठाए गए मसलों पर भारत का उत्तर देने के अधिकार के तहत भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने जम्मू और कश्मीर चुनाव पर सवाल उठाने को Pakistan का पाखंड बताया।

भाविका ने कहा कि सच्चाई यह है कि Pakistan हमारे क्षेत्र पर लालच भरी नजर रखता है। इतना ही नहीं Pakistan ने जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है, जो भारत का अभिन्न अंग है।

भारतीय राजनयिक भाविका की विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ की फाइल फोटो।
भारतीय राजनयिक भाविका की विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ की फाइल फोटो।

United Nation में Pakistan की बोलती बंद करने वालीं भाविका मंगलानंदन के बारे में जानें…

United Nations के मंच से जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाने के लिए Pakistan को खरी-खरी सुनाने एवं भारत की तरफ से United Nations में Pakistan की पोल खोलने का काम भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने किया। इसके बाद वह अचानक से सुर्खियों में आ गईं। लोग उनके बारे में जानने में उत्सुकता दिखा रहे हैं।

बता दें कि भाविका मंगलानंदन एक भारतीय राजनयिक हैं। वह भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। उन्होंने 2015 में सिविल सर्विस परीक्षा पास कर भारतीय विदेश सेवा को चुना था। साल 2024 में भाविका को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।

भाविका ने आईआईटी दिल्ली से एनर्जी स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई की है। भाविका फिलहाल आतंकवाद-रोधी एवं साइबर सुरक्षा, प्रथम समिति (निरस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा), संयुक्त राष्ट्र महासभा समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

भाविका 2020 में बेलारूस में भी सेकेंड सेक्रेटरी के रूप में काम कर चुकी हैं। उनकी रिन्यूएबल एनर्जी में रुचि है। लिक्ंडइन प्रोफाइल के अनुसार भाविका प्राइवेट कंपनी में सीनियर इंजीनियर मार्केटिंग के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने टीसीएस में भी असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर के रूप में काम किया है।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...