पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इनके साथ लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी दिल्ली गए हैं। दिल्ली में सभी भारत रत्न सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
Highlights
PATNA जं पहुंचे रेलवे के महाप्रबंधक, यात्रियों से लिया फीडबैक
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को 30 मार्च को सम्मानित किया जायेगा उसी समारोह में भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/